गोपनीयता नीति

यह नीति बताती है कि Kubetiq India Private Limited की attendance app और portal आपका कौन सा data लेते हैं, क्यों लेते हैं, कौन देख सकता है और कितने समय तक रखा जाता है।

हम क्या लेते हैं

  • आपका नाम, ईमेल, फ़ोन नंबर, आपकी company, location और category।
  • Check-in और check-out का समय, उस समय की आपकी GPS location और उसकी accuracy।
  • आपकी location सिर्फ़ shift के समय (शुरू होने से 30 मिनट पहले से ख़त्म होने के 30 मिनट बाद तक) और तभी जब आप consent दें।
  • फ़ोन की जानकारी: model, Android version, app version, battery, internet और GPS की स्थिति।
  • Alerts के जवाब, और जहाँ माँगा जाए वहाँ selfie; supervisor द्वारा ली गई photos।
  • Correction और छुट्टी के अनुरोध, और payroll (वेतन) की जानकारी।

क्यों

हाज़िरी दर्ज करने, ड्यूटी की जाँच करने, छुट्टी और वेतन का हिसाब करने के लिए। Attendance flags और छूटे alerts सिर्फ़ जाँच के संकेत हैं, सबूत नहीं — इनसे अपने-आप कोई वेतन नहीं कटता; हर कटौती कोई व्यक्ति डालता या मंज़ूर करता है।

कौन देख सकता है

आपकी company के admin, आपकी location के supervisor, और platform चलाने वाले लोग — सिर्फ़ अपने काम के हिसाब से। आपका data बेचा नहीं जाता।

कितने समय तक

  • Location history: 180 दिन, फिर अपने-आप हट जाती है।
  • Notifications: 180 दिन।
  • Attendance, alerts, photos, छुट्टी और वेतन के records: company के रिकॉर्ड के रूप में रखे जाते हैं।

आपके अधिकार

App में consent कभी भी वापस ले सकते हैं (तब location वाले काम बंद हो जाते हैं)। अपने data को देखने, सुधारने या हटाने के लिए अपने admin से या यहाँ लिखें: support@kubetiqindia.com।

संस्करण 2026-10-22